khabar abhi tak

रेलवे स्टेशन में टिकट चेकिंग पर टीसी-यात्री भिड़े, बिना टिकट पकड़े जाने के बाद धक्का-मुक्की

कटनी. जबलपुर रेल मंडल के कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज पर टिकट चेकिंग के दौरान एक टीसी और यात्री के बीच जमकर विवाद हो गया। बिना टिकट पकड़े गए यात्री से जुर्माना और रसीद को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई। 

बताया जाता है कि मुड़वारा स्टेशन पर चेकिंग स्टाफ ओवरब्रिज से गुजर रहे यात्रियों के टिकट जांच रहा था। इसी दौरान एक यात्री बिना टिकट पकड़ा गया। टीसी द्वारा जुर्माना जमा करने और रसीद कटवाने की बात कहने पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

धक्का-मुक्की के बाद जुटी यात्रियों की भीड़

विवाद बढऩे पर टीसी और यात्री के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। स्टेशन ब्रिज पर हंगामा देखकर यात्रियों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि विवाद के बाद यात्री से माफीनामा भी लिखवाया गया। घटना के दौरान वहां मौजूद किसी राहगीर ने पूरे विवाद का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सामने आने के बाद स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान कर्मचारियों और यात्रियों के व्यवहार को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

व्यवहार का भी ध्यान जरूरी

बिना टिकट यात्रा करने वालों पर रेलवे नियमों के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि, यात्रियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर कर्मचारियों और यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति नहीं बननी चाहिए। मामले में रेलवे की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak