khabar abhi tak

पीपल के पेड़ में लटक रहा था 6 फीट लंबा सांप, देखें वीडियो



जबलपुर।
पाटन के थापक वार्ड में शनिवार की सुबह एक पीपल के पेड़ में छह फीट लंबा संाप लटक रहा था। पेड़ पर सांप की मौजूदगी से दहशत का माहौल था। सांप को देखते ही यहां लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर कुछ तमाशबीन पत्थर चलाने लगे थे लेकिन आसपास बस्ती होने की वजह से उन्हें रोक दिया गया और इस मामले की सूचना नगर पालिका को दी गई। नगर पालिका की फायरबिग्रेड ने मौके पर पहुुचकर रेस्क्यू और वॉटर केनन से सांप को जैसे-तैसे पेड़ से गिरा दिया।



नगर परिषद की टीम ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी के माध्यम से सांप के ऊपर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। जिससे कि सांप पीपल के पेड़ की डगल में इधर-उधर घूमने लगा। लगातार वाटर कैनन के इस्तेमाल से सांप पीपल के पेड़ से नीचे आकर गिर गया और बिजली के तार में आकर फंस गया था। इसके बाद वह एक घर में जाकर घुस गया था। मौके पर सर्प विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे थे हालांकि सांप को पकड़ नहीं पाए लेकिन इस दौरान पता चला कि सांप कोई खतरनाक प्रजाति का नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak