जबलपुर. वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (डबलूसीआरएमएम) के पदाधिकारी सतीश कुमार को नेशनल फेडरेशन आफ इंडिया रेलवे मैन (एनएफआईआर) की वर्किंग कमेटी में सदस्य मनोनित किया गया है। उनकी नियुक्ति पर संघ कार्यकर्ताओं व रेल कर्मचारियों ने बधाई दी है।
वेस्ट सेंटल रेलवे मजदूर संघ के कार्यकर्ता सह पूर्व प्रत्याशी ईसीसी सोसायटी जबलपुर मंडल के मुकेश दास, भूपत सिंह, बाबी धौलपुरी, शरद यादव, अशोक कुमार मोर्या, रेवती रमण पाल, संतोष चौरसिया, कृष्णा मांझी, मनोज चौधरी, रवि भारती, सोनू कुमार आदि ने संघ के पूर्व संयुक्त महामंत्री, सचिव, मुख्यालय शाखा सतीश कुमार को एनएफआईआर वर्किंग कमिटी सदस्य बनाये जाने पर बधाई दी है. इस अवसर पर मुकेश दास ने कहा है कि सतीश कुमार कर्मचारियों के लिए मजबूत स्तंभ है निस्वार्थ भाव से समस्याओं के निराकरण हेतु हमेशा सक्रिय रहते है। उन्होंने सतीश कुमार की नियुक्ति के लिए संघ अध्यक्ष सी एम उपाध्याय और महामंत्री अशोक शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है.
Tags
jabalpur
