पुलिस के अनुसार सगीर अहमद अंसारी उम्र 56 वर्ष निवासी अमन नगर गोहलपुर के साढू अतीक अहमद की बेटी की शादी थी। वे अपनी दुकान बंद कर रजा चौक शादी समारोह में शामिल होने पहुंच गए। वहीं उनकी पत्नी व बेटी भी घर में ताला लगाकर शादी समारोह में शामिल होने आ गई। इस दौरान सूने घर का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे चोरों ने सोने की नथ, दो मंगलसूत्र, सोने की चैन, एक हार सेट, चांदी की पायलें, बच्चों के कड़े, पांच अंगूठी व दो लाख 75 हजार रुपए नगद पर हाथ साफ कर दिया। रात 11 बजे सगीर परिवार के साथ घर आए तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा पड़ा है, अंदर रखा सारा सामान बिखरा है। आलमारी के लॉकर से सोने, चांदी के जेवर, नगदी रुपए गायब है। उन्होने आसपास के लोगों को चोरी की खबर दी, जिसपर कालोनी के लोग एकत्र हो गए, जिन्होने घटना पर आक्रोश जताया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने जांच के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।
जबलपुर। गोहलपुर थानान्तर्गत अमन नगर में सगीर अहमद अंसारी के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के सोने के जेवर व नगदी 2 लाख 75 हजार रुपए पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात उस वक्त हुई है जब सगीर अपने परिवार के साथ रजा चौक अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी में आए थे।
Tags
jabalpur