जबलपुर। वन अमले ने क्षेत्रीय लोगों के साथ जन्माष्टमी के दिन द्वारिकानगर में घुसे मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। मगरमच्छ को जाल में फंसा लिया गया था। अमले ने मगरमच्छ को पकड़कर पानी से बाहर निकाल लिया है। अमले के मुताबिक मगरमच्छ युवा है। अमला इसे परियट में छोड़ने की तैयारी में है।
वन अमले ने पांच दिनों की कोशिश के साथ ही गुरूवार-शुक्रवार रात मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। क्षेत्रीय लोगों के साथ अमले ने द्वारिकानगर के पानी भरे क्षेत्रों में छानबीन शुरू की थी। संभावित क्षेत्रों में जाल बिछाए गए थे। बताया गया है कि अंधेरा होने के साथ ही मगरमच्छ तड़के पानी से बाहर निकला था और वह जाल में फंस गया था। जाल में हरकत होते ही अलर्ट टीम ने तुरंत मगरमच्छ को पकड़ा।
