khabar abhi tak

डम्पर की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत, देखें वीडियो



जबलपुर।
संजीवीनगर के शराब दुकान के सामने डम्पर की टक्कर से एक स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी डम्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके कब्जे से वाहन जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक गिट्टी लोड करने मानेगांव की ओर जा रहा था।

गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि गुरूवार रात बिना नंबर के डम्पर ने स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एसएल 2811 में सवार संजीवनीनगर निवासी दीक्षा गुप्ता को टक्कर मार दी। हादसे में युवती सिर के बल जीमन पर गिर गई थी। डम्पर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया था। मौजूद लोगों ने युवती को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल भेजा लेकिन तब तक युवती की हालत बिगड़ चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

उधर, दुर्घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने तत्काल छानबीन करते हुए डम्पर चालक राकेश झारिया को पड़ लिया। पुलिस के मुताबिक डम्पर उखरी से मानेगांव माल लोड करने जा रहा था। हादसे के दौरान युवती स्कूटी से अपने घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak