khabar abhi tak

गुप्ता स्वीट्स में तोड़फोड़ करने वाले 5 धराए, देखें वीडियो



जबतपुर।
रांझी मढ़ई में एक सप्ताह पूर्व गुप्ता स्वीट्स में तोड़‌फोड़, उपद्रव करने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ छोटू कबाड़ी सहित उसके 5 अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि 30 अगस्त को आरोपियों ने गुप्ता स्वीट्स में अवैध वसूली की नीयत से तोड़‌फोड़ और उपद्रव किया था। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 मुख्य आरोपियों विज्जू चौधरी और जेंगो को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की गहन जांच के दौरान अन्य आरोपियों के नाम सामने आए थे। 


मुखबिर से मिली सूचनाओं के आधार पर घेराबंदी कर बीते 24 घंटों के भीतर 5 आरोपियों को पकड़ा गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामित हैं अभिषेक उर्फ छोटू कबाड़ी (मुख्य आरोपी) राज कोत उर्फ राज केटीएम अभिषेक भूमिया राजीव कोत उर्फ राज स्मार्टी स्वप्रित उर्फ रोहन आरोपी मढ़ई क्षेत्र के ही निवासी हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रशासन आरोपियों को उस स्थान पर ले गया जहाँ उन्होंने तोड़‌फोड़ और उपद्रव किया था। घटना की तस्दीक कराने के साथ ही पुलिस की सख्त हिदायत के बाद आरोपियों ने सार्वजनिक रूप से दोबारा ऐसा कोई कृत्य या अपराध न करने की कसम खाई। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी छोटू कबाड़ी के खिलाफ पहले से ही लगभग 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ भी 1-2 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस आसपास के अन्य धानों से भी इनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगात रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak