khabar abhi tak

पीएम मोदी का मध्य प्रदेश के 50 लाख ग्रामीणों को बर्थ डे गिफ्ट, पट्टे की जमीन की रजिस्ट्री फ्री

भोपाल. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश में 50 लाख से ज्यादा ग्रामीणों को उनके पट्टे की जमीन की रजिस्ट्री सरकारी स्तर पर फ्री कराई जाएगी. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में पीएम मोदी के जन्मदिन से सेवा संकल्प अभियान चलेगा. एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में गांव-गांव में सेवाकार्य होंगे.

17 सितंबर को 50 लाख ग्रामीणों की मुफ्त रजिस्ट्री

पीएम मोदी के जन्मदिन से अगले एक महीने तक प्रदेश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों में केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों के साथ उनके जो लाभार्थी हैं उनको रेखांकित किया जाएगा. मध्य प्रदेश सरकार सेवा-संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक कर चुकी है. सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू किया जा रहा है. यह अभियान करीब एक महीने तक चलेगा. इसे लेकर हर जिले और गांव-गांव में व्यवस्थाएं की गई हैं.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के साथ ही देशभर में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत हो रही है. 25 वर्ष पूर्व गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी ने जनसेवा का जो संकल्प लिया था, उनके कुशल नेतृत्व में गुजरात राज्य ने विकास के नए प्रतिमान गढ़े हैं. इसी कड़ी में विगत 12 वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं. पीएम मोदी के जन्मदिन से 12 वर्षों के इस सुशासन का उत्सव पूरे देश में मनाया जाएगा.

लाखों की तादाद में जलाए जाएंगे दीए

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस मौके पर मध्य प्रदेश आएंगे. वे मध्यप्रदेश में दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे. वे उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. पीएम मोदी के सेवा संकल्प अभियान में उनके जन्मदिन के मौके पर इंदौर के गांधी नगर ग्राउंड में 50 लाख ग्रामीणों के स्वामित्व योजना में राज्य व्यापी पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके बाद शाम को उज्जैन के रामघाट पर आर्शीवाद के दीए कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलन में हिस्सा लेंगे. इस मौके पर एक साथ 25 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे.

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा. भाजपा सेवा संकल्प अभियान के एक महीने में अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए 71 हजार से अधिक बूथों के लाभार्थियों तक पहुंचेगी. 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा. 17 सितंबर को शाम 7 बजे प्रदेश के 71 हजार से अधिक बूथों के हर लाभार्थी के घर में आर्शीवाद का दीया जलाया जाएगा.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak