khabar abhi tak

रेल न्यूज : पमरे से 4 नई ट्रेन शीघ्र चलेगी, मदन महल-इटारसी, रीवा-चर्लपल्ली, आरकेएमपी- खजुराहो सेवा शामिल

जबलपुर. आगामी दशहरा पर्व के दौरान पश्चिम मध्य रेलवे से 4 नई ट्रेनों को चलाने की तैयारियां जोरों पर है. इन नई गाडिय़ों में इटारसी-मदनमहल-जबलपुर डेली पैसेंजर, रीवा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस, रानी कमलापति-खजुराहो व इटारसी-बीड ट्रेन शामिल है।

रेलवे बोर्ड ने इन नई ट्रेनों को चलाने की पूर्व में घोषणा की थी, जिसको लेकर पश्चिम मध्य रेलवे इन दिनों इसे अमल में लाने तैयारियां कर रहा है। माना जा रहा है कि रेलवे बोर्ड की ओर से इन ट्रेनों को चलाने के संकेत मिल चुके हैं, जैसे ही बोर्ड इसका नोटिफिकेशन जारी करेगा, वैसे ही ट्रेन को चला दिया जायेगा.

दशहरा के दौरान चलाये जाने की है संभावना

रेलवे की योजना इन नई चारों ट्रेनों को आगामी त्यौहारों के दौरान खासकर दशहरा पर्व के दौरान उद्घाटन करने की तैयारी है। इसी योजना को मूर्त रूप देने के लिए पमरे प्रशासन काम कर रहा है. बताया जाता है कि इन ट्रेनों के लिए रैक, टाइमिंग आदि लगभग फाइनल हो चुकी है.

ये हैं चारों नई गाडि़य़ां

पश्चिम मध्य रेलवे से जिन चार ट्रेनों को चलाने की तैयारी है उनमें जबलपुर-मदनमहल पैसेंजर, रीवा-चर्लपल्ली-रीवा एक्सप्रेस, रानी कमलापति-खजुराहो-रानी कमलापति एक्सप्रेस व इटारसी-बीड-इटारसी पैसिंजर ट्रेन शामिल है। माना जा रहा है कि इन ट्रेनों के चलने से मध्य प्रदेश के 25 से अधिक जिलों के यात्रियों को रेल सुविधा का लाभ मिलेगा. वहीं इस संबंध में पमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मधुर वर्मा का कहना है कि रेल प्रशासन चार रेल सेवाओं के संचालन की तैयारी कर रहा है. जैसे ही बोर्ड का आदेश आयेगा, ट्रेनों को चलाने की कार्रवाई की जायेगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak