khabar abhi tak

लोन का तकाजा करने मचाया घर में कोहराम, मारपीट कर शराब पीने मांगे 10,000

एआई आधारित फोटो

जबलपुर। सदर की गली नंबर 9 में 22 सितंबर की शाम एक घर में घुसकर लोन राशि का तकाजा करते हुए रिकवरी एजेंट बने युवकों ने जमकर कोहराम मचाया। घर के मुखिया के साथ मारपीट करते हुए शराब पीने दस हजार रूपए की मांग की। मौके पर तीनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

केंट पुलिस ने बताया कि सदर की गली नंबर 9 में रहने वाले सतीश अग्रवाल ने लिखित शिकायत की है कि 22 सितंबर की शाम लगभग 4-30 बजे वह घर का दरवाजा उड़का रहा था। अचानक धक्के से खोलकर मनीष संज्ञा, विशाल यादव, व शुभम घर के अंदर आये। बिना बात किये गाली गलोज करते हुये लोन का पूरा पैसा जमा करने के लिये दबाव बनाने लगे। उसने गालियां देने से मना कियाा तो तीनों हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे। उसने तीनों से मारपीट न करने के लिये निवेदन किया तो मनीष शराब पार्टी करने के लिये 10 हजार रूपये मांगने लगा। मनीष उसके गले से सोने की 2 तोले की चैन खींचकर तोड़ दी, जो कहीं गिर गयी नहीं मिली है। तीनांे जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। मारपीट से उसके हाथ माथा व शरीर में चोट पहंुचा दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak