khabar abhi tak

डिजीटल अरेस्ट : टास्क पूरा करने के बहाने ठगे 43 हजार


जबलपुर।
कटनी से गोरखपुर मायके में आई एक महिला डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो गई। उसके मोबाइल पर अज्ञात ठगों ने टास्क पूरा करके कमाई की लालच दी और उसके खाते से 43 हजार रूपए निकाल लिए। धोखाधड़ी का अहसास होने पर महिला ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

गोरखपुर पुलिस ने बताया कि किटनी निवासी रोशनी खयानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका मायका रामपुर चौक सुधा विहार कालोनी गोरखपुर में है। उसके पिता मनमोहन लाल आहूजा हैं। उसका अकाउण्ट पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच रामपुर चौक मे है। वह अपने मायके रामपुर में थी। उसके मोबाइल पर इंस्टाग्राम में एक विज्ञापन आया कि एक दिन में घर बैठे आप 8-10 हजार रूपये कमा सकते हैं। उसने विज्ञापन देखकर एप्लीेकेशन फिल किया। उसके व्हाटसएप पर कम्पनी का मैसेज आया। टेलीग्राम एप डाउनलोड कराया। उसे कुछ टास्क दिये जिसे उसने पूरा किया। 30 अगस्त को शाम लगभग 7 बजे टास्क पूरा करने के लिये 3 हजार रूपये जमा करने के लिये कहा तथा बताया कि 3 हजार रूपये जमा करने के बाद 39 हजार रूपये मिलेेंगे। उसने यूपीआई के माध्यम से 3 हजार रूपये जमा किये। आगे उसके टास्क पूरा नहीं करना था। पैसे विड्रा करना था। उनके द्वारा कहा गया कि 10 हजार रूपये जमा करने पर विड्रा करने का विकल्प आयेगा। उसने 10 हजार रूपये जमा किये। उनके द्वारा पुनः कहा गया कि यदि 30 हजार रूपये जमा नहीं किये तो पूरे पैसे चले जायेंगे। उसने 30 हजार रूपये जमा कर दिये इसके बाद उसे अहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ धोखाधड़ी करते हुये उससे 43 हजार रूपये ट्रांसफर करवा लिये। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak