जबलपुर। छापर में रहने वाले एक दम्पति इलाज कराने नागपुर क्या गये। इधर, इनके सूने घर का फायदा उठाकर चोरों ने घर साफ कर दिया। अज्ञात चोर घर में रखे जेवरात ले गए। इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गोरखपुर पुलिस ने बताया कि छापर में रहने वाले निलेश कोहले ने रविवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फायर सेफ्टी का काम करता है। 1 अगस्त को वह एवं उसकी पत्नी हार्निया का इलाज कराने नागपुर गये थे। घर में माता पिता थे। 27 अगस्त को माता पिता व पुत्री उसे देखने नागपुर आये थे। घर में ताला लगाकर आये थे। पत्नी ने कामवाली बाई संजना पटेल को 5 सितंबर को नागपुर से फोन कर घर में साफ सफाई करने के लिये कहा था। उसके घर संजना पटेल जाकर देखी व बतायी कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है। वह परिवार सहित नागपुर से वापस आकर देखा आलमारी में रखे सोने के 2 जोड़ी मंगलसूत्र, टाप्स, रिंग्स, 7 अंगूठी, 4 चूड़ी, 1 लॉकेट, चांदी की 2 जौड़ी पायल, कलश, गिलास, 1 लक्ष्मी गणेश जी मूर्ति, चांदी की गाय, 2 जनेउ, 8 सिक्के, 2 दिया गायब थे। अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गया है। उसके पड़ोस में रहने वाले अविनाश झिंगरन निवासी श्रीराम कुंज महानद्दा के घर का ताला टूटा है। उनके किचन से कुछ सामान चोरी हुआ है।
