khabar abhi tak

पचमठा मंदिर चोरी को लेकर अधारताल में उमड़ा जलसैलाब, देखें वीडियो



जबलपुर।
अधारताल के पचमठा मंदिर में प्राचीन मूर्ति से छेड़छाड़ और चोरी के मामले में सोमवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस वारदात में आक्रोशित लोगो ंने आरोपियों की गिरफ्तारी और मंदिर को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की। सोमवार को पुरातन मंदिर में चोरी और प्राचीन मूर्ति से छेड़छाड़ किए जाने पर लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की है। 


गौरतलब है कि अधारताल तालाब के पास प्राचीन लक्ष्मी नारायण पचमठा मंदिर में शुक्रवार की रात चोरों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़कर चोरी की गई थी। पुजारी कपिल गर्ग का कहना था कि मंदिर का ताला टूटा हुआ था। जेवर और दानपेटी गायब थी। सीसीटीवी में नकाबपोश दो अज्ञात लोग सामने आए थे। इस दौरान प्राचीन मूर्ति से भी छेड़छाड़ की गई थी।अधारताल व्यापारी संघ ने क्षेत्र का मार्केट बंद रखा। 


यह जुलूस पचमठा मंदिर से प्रारंभ होकर आनंद नगर तक रहा। इसमें पुरूष, महिलाओं सहित बच्चे भी शामिल रहे।  क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस मंदिर में पहले भी दो बार चोरी की वारदात हो चुकी है। इसे देखते हुए यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इसके बाद भी पुलिस इसे लेकर गंभीर नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak