khabar abhi tak

पुलिस की काम्बिंग गश्त में लम्बे समय से फरार 225 वारंटी पहुंचे सलाखों के पीछे

 

जबलपुर। जबलपुर में पुलिस द्वारा की गई काम्बिंग गश्त में लम्बे समय से फरार 225 वारंटियों को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। इनमें अधिकतर आरोपी अपने घरों में ही रहकर फरारी काट रहे थे। 

                               बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीती रात 9 बजे से देर रात दो बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से लेकर थानाप्रभारी तक अपने स्टाफ के साथ काम्बिंग गश्त पर रहे, इस दौरान टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान कई वर्षों से फरार 110 गैर म्यादी वारिटयों एवं 66 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 49 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने कहा कि यह कार्यवाही हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम है जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और कानून का पालन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है ऐसे अपराधियों को पकडऩा आवश्यक था जो लंबे समय से कानून से बचते फिर रहे थे। इस प्रकार की कार्यवाही भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी ताकि जिले में अपराध और अपराधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।     इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak