khabar abhi tak

नवरात्रि के पहले मैहर में 21 सितंबर से 1 अक्टूबर तक मेंटेनेंस के लिए रोपवे से सेवा बंद

मैहर. एमपी की धार्मिक नगरी मैहर में मां शारदा देवी मंदिर का दामोदर रोपवे 21 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 11 दिन बंद रहेगा। रोपवे का जरूरी मेंटेनेंस किया जाना है। नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए मंदिर समिति ने यह निर्णय लिया है।

मंदिर समिति की प्रशासक और एसडीएम दिव्या पटेल ने रोपवे बंद रखने का आदेश जारी किया है। दामोदर रोपवे इन्फ्रा लिमिटेड ने 14 सितंबर को पत्र भेजकर नवरात्रि मेले से पहले मेंटेनेंस के लिए 11 दिन सेवा बंद रखने की अनुमति मांगी थी।

1063 सीढिय़ां चढ़कर पहुंचना होगा मंदिर

रोपवे बंद रहने के दौरान श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए पहाड़ी पर बनी करीब 1063 सीढिय़ां चढऩी होंगी। नवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था महत्वपूर्ण रहेगी।

शारदा एक्सप्रेस वैन सेवा रहेगी चालू

रोपवे बंद होने के बावजूद श्रद्धालुओं के लिए शारदा एक्सप्रेस वैन सेवा चलती रहेगी। वैन से पहाड़ी के निर्धारित हिस्से तक पहुंचा जा सकेगा। इसके बाद मंदिर तक पहुंचने के लिए कुछ दूरी पैदल चलना होगा।

नवरात्रि से पहले पूरा होगा मेंटेनेंस

मंदिर समिति और रोपवे कंपनी नवरात्रि मेले से पहले मेंटेनेंस का काम पूरा करने की तैयारी में हैं। प्रशासन के अनुसार रोपवे बंद रखने का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और नवरात्रि के दौरान सेवा को सुरक्षित तरीके से संचालित करना है।

वैकल्पिक व्यवस्था के साथ आने की अपील

मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि 21 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच मैहर आने की योजना बनाते समय रोपवे बंद रहने का ध्यान रखें। श्रद्धालु सीढिय़ों या शारदा एक्सप्रेस वैन सेवा के जरिए मंदिर तक पहुंच सकेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak