khabar abhi tak

जबलपुर मंडल के 15 रेल कर्मचारी सेवानिवृत्ति हुए, डीआरएम ने दी शुभकामनाएं

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल में माह सितंबर 2026 में सेवानिवृत्त हुए 15 रेल कर्मचारियों के सम्मान में 30 सितंबर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जबलपुर में सामान्य सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, जबलपुर कमल कुमार तलरेजा ने सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए तथा उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर प्रदीप कुमार सिंह, यशवंत सिंह, राजेंद्र सिंह ठाकुर, राजेंद्र कुमार शर्मा, श्री दयाराम सहित माह सितंबर में सेवानिवृत्त हुए सभी रेल कर्मचारियों को रेल प्रशासन की ओर से सम्मान एवं शुभकामनाएँ दी गईं। मंडल रेल प्रशासन द्वारा इस माह सेवानिवृत्त हुए रेल कर्मचारियों से संबंधित भुगतान एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से किया गया।

समारोह में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वरुण चतुर्वेदी, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) श्री शचीपति नंदन एवं सहायक मंडल वित्त प्रबंधक के. पी. सिंह सहित कार्मिक एवं लेखा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जबलपुर मंडल द्वारा सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के रेल सेवा में दिए गए योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak