khabar abhi tak

पाटन रोड पर दुर्घटनाग्रस्त कार से मिली भारी मात्रा में शराब, पनागर के जंगल में कच्ची शराब के कारखाने पर पुलिस की दबिश,

 

जबलपुर। जबलपुर के पाटन रोड पर दुर्घटनाग्रस्त कार से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इसी तरह पुलिस ने पनागर के ग्राम ककरहाई स्थित जंगल में चल रहे अवैध शराब के कारखाना पर दबिश दी है। यहां से पुलिस ने शराब व भारी मात्रा में लाहन जब्त किया है। 

                              पुलिस के अनुसार पाटन के हनुमान मंदिर के पास एक कार एमपी 04 सीबी 0458 डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद कार सवार मौके से भाग निकले। वहीं दुर्घटना होते देख आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई,जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान कार की डिक्की से 19 कार्टून में 100 पॉव देशी शराब मिली है। पुलिस ने उक्त शराब व गाड़ी जब्त कर फरार आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। 


पनागर के जंगल में चल रही अवैध शराब की फैक्टरी पर दबिश-

इसी तरह पुलिस ने पनागर में ककरहाई के जंगल में चल रही अवैध शराब की फैक्टरी पर घेराबंदी कर दबिश दी है।पुलिस ने यहां से एक युवक सूरज केवट को पकड़ा है, वहीं अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से शराब बनाने के लिए रखा 800 किलो लाहन नष्ट कर दिया है। आरोपी को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक बृजेश मिश्रा, रामसनेही पटेल, प्रधान आरक्षक नीलकंठ पटेल, आरक्षक हरवंश, पुष्पेन्द्र, अभिषेक की सराहनीय भूमिका रहीं 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak