जबलपुर। बालाघाट के PWD आफिस में पदस्थ कार्यपालन यंत्री कमल किशोर सिंगारे करोड़पति निकला, इस बात का खुलासा जबलपुर EOW की टीम द्वारा बालाघाट, छिंदवाड़ा, भोपाल आवास में दबिश के बाद हुआ है। अभी तक कमलकिशोर सिंगोर के पास से 11 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ है, जिसमें फार्म हाउस, आलीशान मकान, जमीन, आधा किलो सोना, दो किलो चांदी, लक्जरी गाडिय़ां, 7.50 लाख रुपए नगद मिले है। ईओडब्ल्यू की टीम को जांच में अभी और भी संपत्ति मिलने की संभावना है। इस संबंध में EOW डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि आज सुबह 6 बजे छिंदवाड़ा के खान कॉलोनी, बालाघाट व भोपाल के सरकारी क्वार्टर दबिश दी गई। शुरुआती जांच में भोपाल, बालाघाट और छिंदवाड़ा की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। भोपाल स्थित मकान किराए पर दिया हुआ बताया गया है। जांच के दौरान छिंदवाड़ा और बालाघाट से करीब 7.50 लाख रुपए नगद, आधा किलो सोना और 2 किलो चांदी मिली है। इसके अलावा एक महिंद्रा एक्सयूवी, एक स्कॉर्पियो, एक ट्रैक्टर और तीन दोपहिया वाहन वाहन मिले हैं। एक फार्म हाउस की जानकारी भी सामने आई है। अब तक की जांच में कमल किशोर सिंगारे की आय से 400 प्रतिशत से अधिक संपत्ति सामने आई है। हालांकि संपत्ति का अंतिम आंकड़ा पूरी जांच और मूल्यांकन के बाद स्पष्ट होगा।
कार्यपालन यंत्री के आवासों से मिली संपत्ति-
छिंदवाडा स्थित आवास-
-भूमि एवं मकान, 3 करोड़ रुपए
-नगद 7.50 लाख रुपए
-घरेलू सामान की इन्वेंट्री, एक करोड़ रुपए
-सोने के आभूषण वजन 350 ग्राम, 52 लाख रुपए
-चाँदी के आभूषण, 1.20 लाख रुपए
-फोर व्हीलर महिन्द्रा एक्सयूवी 700, 22 लाख रुपए
- फोर व्हीलर स्कार्पियों महिन्द्रा न्यू, 27 लाख रुपए
-3 मोटर साईकिल, 4 लाख रुपए
- शापिंग काम्प्लेक्स, 1.50 करोड़ रूपये
-आरोपी एवं परिजन के नाम से विभिन्न बैंक शाखाओं में 12 खातें संचालित है।
-छिंदवाडा स्थित फार्म हाउस
- भूमि एवं फार्म हाउस निर्माण पर व्यय, दो करोड़ रुपए
एक महिन्द्रा ट्रैक्टर, 8 लाख रुपये
ट्रॉली, 1.50 लाख रुपये
अन्य कृषि उपकरण, 5 लाख रुपये
बालाघाट स्थित शासकीय आवास-
नगद, 2.50 लाख रुपये
भोपाल स्थित आवास-
भूमि एवं मकान, 2 करोड़ रूपये
घरेलू सामान की इन्वेंट्री, 3.50 लाख रुपये