khabar abhi tak

शराब ठेकेदारों के खिलाफ गंभीर आरोप, दी जा रही जान से मारने की धमकी, SP ऑफिस में शिकायत के बाद भी दर्ज नहीं की गई FIR, देंखे वीडियो




जबलपुर।
जबलपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति ने शराब ठेकेदारों पर अवैध रूप से एमआरपी से अधिक दाम पर शराब बेचने, अहाते संचालित करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीडि़त का कहना है कि उसने इस पूरे अवैध कारोबार के खिलाफ गोरखपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।

                            मामले की गंभीरता को देखते हुए पीडि़त ने जनसुनवाई के माध्यम से एसपी साहब से मुलाकात की, लेकिन वहां से भी उसे कोई संतोषजनक जवाब या कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिला। पीडि़त का आरोप है कि आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने उसकी पहचान उजागर करते हुए शराब ठेकेदारों को उसके शिकायतकर्ता होने की जानकारी दे दी, जिसके बाद आरोपियों ने उसे फोन पर माँ-बहन की गालियां देते हुए 24 घंटे के अंदर गोली मारने या ट्रक से कुचलकर मरवाने की धमकी दी। पीडि़त ने अपनी शिकायत के समर्थन में शराब खरीदने की फोटो, वीडियो, सीएम हेल्पलाइन की स्क्रीनशॉट और लगातार मिल रही धमकियों की कॉल रिकॉर्डिंग व थाने के सबूत भी पेश किए हैं। उसका कहना है कि शराब ठेकेदारों के हौसले इतने बुलंद हैं कि एसपी, आबकारी आयुक्त और टीआई तक को सब कुछ पता होने के बावजूद खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जिससे आम जनता और राहगीर महिलाओं का सुरक्षित निकलना मुश्किल हो गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak