जबलपुर। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय द्वारा पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल से संबंधित तीन जोड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों के टर्मिनल में परिवर्तन को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह परिवर्तन 17 अगस्त 2026 से प्रभावी होगा। इसके तहत 22189/22190 रीवा-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 11265/11266 जबलपुर-अंबिकापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा 11651/11652 जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस का टर्मिनल जबलपुर के स्थान पर मदन महल किया गया है।
22190 रीवा-मदन महल इंटरसिटी एक्सप्रेस रीवा से 05.45 बजे प्रस्थान कर जबलपुर 09.46 बजे तथा मदन महल 10.07 बजे पहुंचेगी। वापसी में 22189 मदन महल-रीवा इंटरसिटी एक्सप्रेस मदन महल से 17.00 बजे, जबलपुर से 17.15 बजे प्रस्थान कर रीवा 21.22 बजे पहुंचेगी।
11266 अंबिकापुर-मदन महल इंटरसिटी एक्सप्रेस अंबिकापुर से 06.15 बजे प्रस्थान कर जबलपुर 14.55 बजे तथा मदन महल 15.20 बजे पहुंचेगी। 11265 मदन महल-अंबिकापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस मदन महल से 12.25 बजे तथा जबलपुर से 12.45 बजे प्रस्थान कर अंबिकापुर 23.00 बजे पहुंचेगी।
इसी प्रकार 11652 सिंगरौली-मदन महल इंटरसिटी एक्सप्रेस सिंगरौली से 04.40 बजे, जबलपुर से 11.35 बजे प्रस्थान कर मदन महल 12.05 बजे पहुंचेगी। 11651 मदन महल-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस मदन महल से 16.05 बजे तथा जबलपुर से 16.20 बजे प्रस्थान करेगी और सिंगरौली 23.45 बजे पहुंचेगी। यात्री इस सुविधा का लाभ लेते हुए इन ट्रेनों की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा एनटीईएस या रेलवन एप ऑनलाइन माध्यम वेबसाइड से प्राप्त कर सकते है।
