जबलपुर की आबकारी विभाग की टीम ने आज दोपहर 12 बजे के लगभग दबिश देते हुए घाट सिमरिया में टीम को 46 पाव देसी मसाला शराब और 20 पाव देसी प्लेन शराब भी मिली। इसके अतिरिक्त, मौके से 30 लीटर कच्ची शराब और 150 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। टीम को मौके से प्लास्टिक की बोतलों में कच्ची शराब भरी हुई मिली है, जिसे अवैध कारोबारी बेचने की तैयारी में रहे, इन बोतलों में कच्ची शराब बेचने पर कोई संदेह नहीं करता जिसके चलते यह तरीका निकाला गया था। गौरतलब है कि आबकारी विभाग की टीम सिहोरा व आसपास के क्षेत्र में पिछले तीन चार दिनों से लगातार दबिश देकर अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है। विभाग ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) और 34(1)(च) के तहत कुल सात मामले दर्ज किए हैं। आज की गई कार्रवाई में वृत्त प्रभारी आरएस मरावी, परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक रविंद्र कुरील, मुख्य आरक्षक संतलाल मरावी, फूल सिंह एटिया, आरक्षक ज्ञानेंद्र सिंह और अमिता केसरवानी उपस्थित रहे।
Tags
jabalpur