khabar abhi tak

सरकारी आवास पर 3000 की रिश्वत लेते प्रभारी डिप्टी रेंजर ट्रैप, देखें वीडियो



जबलपुर।
लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने मंगलवार को छिंदवाड़ा के बिछुआ वन परिक्षेत्र के सरकारी क्वार्टर में प्रभारी डिप्टी रेंजर को 3000 की रिश्वत लेते हुए ट्रैक कर लिया है। टीम ने आरोपी प्रभारी के कब्जे से रिश्वत की राशि जप्त कर ली है।

 लोकायुक्त एसपी अंजूलता पटले ने बताया कि छिंदवाड़ा वन परिक्षेत्र  बिछुआ में पदस्थ वनपाल प्रभारी डिप्टी रेंजर सुनील बनवारी को 3000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। एसपी का कहना है कि रिश्वत लेने के मामले की शिकायत बिछुआ निवासी मोखराम मालवीय ने की थी। जांच के सत्यापन के उपरांत टीम ने मंगलवार को छापा मारा था।  

 लोकायुक्त टीम का कहना है कि आवेदक के भाई लेखराम मालवीय के नाम से बिछुआ जिला छिंदवाड़ा में मप्र वन उपज व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 की धारा 11 के अंतर्गत इमारती लकड़ी के विनिर्माता एवं उपभोक्ता का पंजीयन है। आवेदक मोखराम मालवीय एवं उसके भाई द्वारा फर्नीचर बनाने के लिए अलग अलग स्थानों से इमारती लकड़ी खरीदनी पड़ती है। लकड़ी की प्रत्येक तीन माह की जानकारी वन विभाग में डिप्टी रेंजर को जमा करना पड़ती हैं। जानकारी पर हस्ताक्षर करने के बदले में डिप्टी रेंजर सुनील बनवारी द्वारा आवेदक से 3000 रुपए रिश्वत राशि की मांग की जा रही थी। 3000 रुपए रिश्वत राशि ना देने पर पंजीयन रद्द करने को कहा जा रहा था। सुनील बनवारी डिप्टी रेंजर आवेदक से बातचीत में 3000 रुपए रिश्वत लेने को तैयार हो गया। आवेदक द्वारा 3000 रुपए रिश्वत राशि आरोपी सुनील बनवारी प्रभारी डिप्टी रेंजर को उसके वन परिक्षेत्र बिछुआ के शासकीय आवास में देने पर शासकीय आवास में रंगे हाथ पकड़ा। ट्रेप दल में निरीक्षक जितेंद्र यादव, टीएलओ निरीक्षक राहुल गजभिए सहित अन्य मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak