khabar abhi tak

कांग्रेस ने किया वंदे मातरम का अपमान,भाजपा ने कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध

 


जबलपुर
। भारतीय जनता पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस आयोजन में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के कथित अपमान के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के नेतृत्व में मालवीय चौक से सिविक सेंटर स्थित वंदे मातरम चौक तक मूसलाधार बारिश के बीच विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। इस प्रदर्शन में सांसद आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे, सह मीडिया प्रभारी श्रीकांत साहू, प्रदेश प्रवक्ता डॉ वाणी अहलूवालिया, संदीप रजक, योगेंद्र सिंह ठाकुर, राजमणि बघेल, रंजीत पटेल और अमित सोनू बचवानी शामिल हुए। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने रानीताल स्थित संभागीय कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर नमन किया।

​कैंडल मार्च निकालकर कांग्रेस से माफी की मांग

​हाथों में जलती मोमबत्तियां थामे कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा के लिए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि स्वाधीनता संग्राम में नई चेतना भरने वाले राष्ट्रीय प्रतीकों की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं होगी। सोनिया गांधी के कार्यक्रम से उपजे इस विवाद पर विपक्ष को अपनी गलती मानकर देशवासियों से बिना शर्त क्षमा याचना करनी चाहिए। जनप्रतिनिधियों ने जोर देकर कहा कि यह शांतिपूर्ण आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति की रक्षा का लोकतांत्रिक आह्वान है। देश के स्वाभिमान से किसी भी स्तर पर समझौता अस्वीकार्य रहेगा। इस मौके पर रजनीश यादव, प्रणीत वर्मा, संकल्प पाठक, रवि शर्मा, योगेश बिलोहा, कमलेश नामदेव, मीना मरकाम, कुसुम चौबे, आत्मिका सिंह, दशरथ पटेल, जागेश समुंद्रे, रौनक अग्रवाल, रविंद्र तिवारी, शुभम अरिहंत, राहुल रजक, अतुल जैन, दीपिका चौहान और पूजा बाधवानी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​अटल जी के सुशासन को बताया प्रेरणादायक

​रानीताल संभागीय कार्यालय में आयोजित स्मृति सभा में पूर्व प्रधानमंत्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उपस्थित वक्ताओं ने विचार रखे कि श्रद्धेय वाजपेयी का संपूर्ण जीवन लोकतांत्रिक मर्यादाओं, अडिग राष्ट्रवाद और दूरदर्शी नेतृत्व का अनुपम उदाहरण रहा है। उन्होंने भारतीय राजनीति को न केवल नई दिशा दी बल्कि कठिन दौर में भी लोक कल्याणकारी शासन व्यवस्था की मिसाल पेश की। उनकी विचारधारा और राष्ट्रसेवा का संकल्प सभी के लिए सदैव पथ प्रदर्शक बना रहेगा। इस श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वाति गोडबोले, राजेश मिश्रा तथा पुष्पराज सिंह सेंगर सहित अनेक पदाधिकारियों ने भाग लेकर उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दोहराया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak