जबलपुर. नर्मदा नदी के ऊपरी क्षेत्रों डिंडौरी, मंडला, अमरकंटक आदि में भारी बारिश के चलते रानी अवंति बाई सागर (बरगी बांध) में लगातार पानी की तेजी से आवक बनी हुई है, जिसे देखते हुए अगले 24 घंटों में कभी भी बांध के गेट खोले जा सकते हैं.
बरगी बांध प्रबंधन के मुताबिक रविवार 16 अगस्त की रात्रि 8 बजे बांध का जल स्तर 420.45 मीटर आंका गया। वर्तमान मे बांध की जल उपयोगी क्षमता 2576 एमसीएम (81.00 प्रतिशत) है। वर्तमान में बांध में पानी की आवक 744 क्यूमेक है।
गेट ऑपरेशन मैनुअल के अनुसार 15/08/2026 तक बांध का जल स्तर 421.00 मीटर (86.00) रखना प्रस्तावित है। जल भराव क्षेत्र मे मौसम विभाग के पूर्वानुमान एवं वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए, आगामी 24 घंटे के अंतराल में बांध से जल की निकासी की जा सकती है। बांध के जल द्वार खोलने के पूर्व वायरलेस मैसेज एवं व्हाट्सएप्प ग्रुप में मैसेज के माध्यम से सूचित किया जाएगा। प्रशासन ने सर्वसाधारण से माँ नर्मदा के घाटों/तटीय क्षेत्रो से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का अनुरोध है।
