khabar abhi tak

पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी इंजीनियरिंग के छात्र सहित 4 फरार

 

जबलपुर/मंडला। जबलपुर की सीमा से लगे मंडला जिले के मनेरी क्षेत्र में अतुलित फिलिंग पेट्रोल पम्प में डकैती डालने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से लूटे गए 93875 रुपए में से 50500 रुपए व घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों बरामद कर ली गई है। वहीं मामले में मुख्य आरोपी इंजीनियरिंग के छात्र सहित चार आरोपी अभी भी फरार है,जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

                                पुलिस के अनुसार मनेरी क्षेत्र में अतुलित पेट्रोल पम्प पर स्कार्पियों से पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने धारदार हथियारों के बल पर कर्मचारियों के साथ मारपीट कर 93875 रुपए लूटे और भाग निकले। 9 अगस्त की देर रात हुई घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, इसके बाद टीमों ने लगातार तलाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से 50 हजार 500 रुपए नगद व घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों जब्त कर ली है। वहीं फरार आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

पुलिस गिरफ्त में आरोपी-

-अमित झारिया

-पवन झारिया

-सौरभ शर्मा 

-शिवम श्रीपाल

मुख्य आरोपी इंजीनियरिंग का छात्र सहित चार अभी भी फरार-

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का मुख्य आरोपी आयुष विश्वकर्मा इंजीनियरिंग का छात्र है। आयुष व उसके तीन साथी अभी भी फरार है। जिन्हे पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

जबलपुर के क्षेत्रों में दबिश देकर पकड़े गए आरोपी-

पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है कि 8 टीमों में शामिल 40 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने जबलपुर के बरेला, भूकम्प कालोनी, मेडिकल कालेज क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा है। 

पकड़े गए आरोपियों में तीन ड्राइवर है, एक अंडे का ठेला लगाता है-

 पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। इनमें से तीन ड्राइवर हैं और एक अंडे का ठेला लगाता है। वारदात के लिए इन्होंने अपने एक दोस्त से स्कॉर्पियो किराए पर ली थी। इन आरोपियों की गिरफ्तारी पर कुल 30,000 रुपये का इनाम घोषित था। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak