khabar abhi tak

किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आम के बगीचे में लटकती मिली लाश

जबलपुर। सिहोरा के बैहर कला गांव में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब  गांव के लोगों ने किसान वीरेन्द्र लोधी को फांसी के फं दे पर लटकते देखा। किसान द्वारा फांसी लगाए जाने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते गांव के कई लोग एकत्र हो गए, जिनके बीच घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही। 

                                    पुलिस के अनुसार बहोरीबंद जिला कटनी निवासी वीरेन्द्र पिता शुभभान लोधी उम्र 45 वर्ष की सिहोरा के बैहर कला गांव में खेती व आम का बगीचा है। आज दोपहर किसान वीरेन्द्र लोधी अपने आम के बगीचे में आया और पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद गांव के लोगों ने वीरेन्द्र को फांसी के फंदे पर लटकते देखा तो स्तब्ध रह गए, यह खबर आसपास के गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते कई ग्रामीणजन एकत्र हो गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वीरेंद्र लोधी ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मर्ग जांच में जो भी तथ्य सामने आएगे उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak