जबलपुर. रेलवे बोर्ड ने प्रयागराज से मुंबई के लिए दो अमृत भारत ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. ये दोनों ट्रेनें पमरे के सतना, जबलपुर, इटारसी होकर चलेंगी। पहली अमृत भारत ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से तो दूसरी सूबेदारगंज (प्रयागराज) से शुरू होगी, जो बांदा, चित्रकूटधाम कर्वी होकर चलेगी.रेलवे के मुताबिक 20436 प्रयागराज जंक्शन लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रयागराज जंक्शन वाया सतना, जबलपुर, इटारसी भुसावल साप्ताहिक अमृतभारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को प्रयागराज जंक्शन से शाम 18:10 को चलकर देर रात 23.50 बजे जबलपुर होकर, शनिवार दोपहर 15:45 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेंगी। वापसी में 20435 अमृतभारत सुपरफास्ट प्रत्येक शनिवार को शाम 17:20 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलकर रविवार की सुबह 6 बजे जबलपुर पहुंचेगी और यहां से रवाना होकर दोपहर 12:40 को प्रयागराज जंक्शन पहुँचेंगी।
स्टॉपेजेस : प्रयागराज जंक्शन, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, कल्याण, लोकमान्य तिलक टर्मिनस.
कोच संरचना : 08 स्लिपर, 12 द्वितीय साधारण, 01 पेंट्रीकार, 01 एसएलआर कुल 22 अमृतभारत के एलएचबी कोच
सूबेदारगंज-एलटीटी व्हाया बांदा, कर्वी, सतना, जबलपुर
14121 सूबेदारगंज (प्रयागराज) लोकमान्य तिलक टर्मिनस सूबेदारगंज (प्रयागराज) वाया गोविन्दपुरी, बान्दा, जबलपुर, भुसावल साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को सूबेदारगंज से दोपहर 12:10 को चलकर शुक्रवार की तड़के 3 बजे जबलपुर पहुंचेगी, यहां से रवाना होकर, शाम 20:50 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेंगी। वापसी में 14122 अमृतभारत एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को रात 22:50 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलकर शनिवार की अपरान्ह 3.40 बजे जबलपुर पहुंचेगीं, यहां से रवाना होकर रविवार सुबह 7:30 को सूबेदारगंज पहुचेंगी। रेलवे बोर्ड के अनुसार अभी गाड़ी संख्या 04115 एवं 04116 को सूबेदारगंज से लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित किया जा रहा था। जिसे अमृत भारत एक्सप्रेस से नियमित चलाया जायेगा. दोनों ट्रेनों का उद्घाटन शीघ्र किया जायेगा.स्टॉपेजेस : सूबेदारगंज, गोविन्दपुरी, भरवा सुमेरपुर, रगौली, बान्दा, चित्रकुटधाम कार्वी, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंगपुर, पिपरिया, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण, ठाणे, लोकमान्य तिलक टर्मिनस.
कोच संरचना : 08 स्लिपर, 12 द्वितीय साधारण, 01 पेंट्रीकार, 01 एसएलआर कुल 22 अमृतभारत के एलएचबी कोच.


