khabar abhi tak

डीआरएम के स्पेशल कोच में लगी भीषण आग, प्लेटफार्म नंबर 6 के पास घटना, लाखों का नुकसान (देखें वीडियो)

जबलपुर. रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 के समीप आज मंगलवार की सुबह डीआरएम के स्पेशल कोच (आरए) में अचानक आग लग गई, जो धीरे-धीरे भड़क उठी. जिससे हड़कम्प मच गया। रेल कर्मचारियों ने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली, जिसके बाद नगर निगम के फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाया.

बताया जाता है कि प्लेटफार्म नंबर 6 के पास एक साइडिंग बनी हुई है, यहां पर अधिकारियों के स्पेशल कोच खड़े रहते हैं. जिनसे वे निरीक्षण के दौरान यात्रा करते हैं. इन्हीं में से डीआरएम का विशेष कोच भी यहीं था, जिसमें सुबह अचानक आग भड़क उठी, जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर ली।

नगर निगम फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची

आग की इस घटना को काबू पाने का जब स्थानीय स्तर पर रेल कर्मचारियों को सफलता नहीं मिली, तब फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया. जिस पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

लाखों के नुकसान की आशंका

आग अचानक कैसे लगी, इसको लेकर स्पष्ट नहीं हो सका है. रेल प्रशासन घटना की जांच कर रहा है, लेकिन इस विशेष कोच जिसे आरए भी कहा जाता है, के अंदर सभी सुविधाएं रहती हैं, जिसमें किचन भी शामिल है. इस घटना में कोच के अंदर का पूरा सामान, इंटीरियर जलने की खबर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak