khabar abhi tak

ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस में एमपी ट्रांसको का भोपाल सब डिवीजन मध्य प्रदेश में अव्वल

जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के  ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस भोपाल  सब डिवीजन ने उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के बल पर प्रदेश के सभी 37 ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस (टी एल एम) सब डिवीजनों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वर्ष 2025-26 के दौरान पारेषण लाइनों के रखरखाव, त्वरित दोष निराकरण, उच्च उपलब्धता, सुरक्षा मानकों के पालन तथा नवाचारपूर्ण कार्यप्रणाली के आधार पर ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस भोपाल सब डिवीजन को यह उपलब्धि हासिल हुई है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जबलपुर स्थित बिजली कंपनियों के मुख्यालय में आयोजित समारोह में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी, सेवानिवृत्त एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं पारेषण निर्माण क्षेत्र के विशेषज्ञ श्री स्वराज शर्मा एवं मुख्य अभियंता श्री डी के अग्रवाल ने ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस भोपाल सब डिवीजन को प्रतिष्ठित डॉ. एन. टाटा राव स्मृति शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इन्होंने प्राप्त किया सम्मान

ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस भोपाल सब डिवीजन की ओर से कार्यपालन अभियंता श्री अंकित महरौलिया एवं उनकी टीम के मधुर मौसम रायकवार, जाधो पवार ने यह सम्मान प्राप्त किया। इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन ने ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस सब डिवीजन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम भावना, कार्यकुशलता तथा विद्युत पारेषण व्यवस्था को विश्वसनीय बनाए रखने में उनके योगदान की सराहना की।

 ट्रांसको का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है यह शील्ड

उल्लेखनीय है कि डॉ. एन. टाटा राव स्मृति शील्ड मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में  ट्रांसमिशन  लाइन मेंटेनेंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस सब डिविजन को प्रदान किया जाने वाला प्रतिष्ठित सम्मान है, जिसे प्राप्त करना किसी भी  ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस के लिए गौरव की बात माना जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak