khabar abhi tak

एमपीईबी का जूनियर इंजीनियर-लाइन मेन 12 हजार की रिश्वत लेते ट्रेप, देखें वीडियो



जबलपुर।
सहायक अभियंता, कार्यालय कनिष्ठ-सहायक अभियंता मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड कटंगी में पदस्थ सहायक अभियंता मनोज कुमार दुबे और लाइनमेन धनेश कुमार शुक्ला को लोकायुक्त टीम ने 12 हजार रूपयों की रिश्वत लेते हुए ट्रेप किया। रिश्वत की यह राशि स्थाई कनेक्शन देने के लिए ली जा रही थी। टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की राशि जब्त कर ली है।

लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि कटंगी के जमुनिया गांव के मुकेश कुमार यादव ने शिकायत की थी कि वह कृषि भूमि में मोटर चलाने के लिए 3 एचपी का स्थाई बिजली कनेक्शन चाह रहा था। इसके लिए रिश्वत मांगी जा रही थी। बिजली कनेक्शन के लिए आवेदक ने कनिष्ठ-सहायक अभियंता मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड कटंगी में आवेदन दिया था। 3 एचपी के स्थाई विद्युत कनेक्शन के लिए कटंगी कार्यालय में पदस्थ सहायक अभियंता मनोज कुमार दुबे तथा लाइनमैन  धनेश कुमार शुक्ला के द्वारा आवेदक से 15000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक  कार्यालय जबलपुर में की थी। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी 12000 रिश्वत लेने के लिए तैयार हो गए थे। ’ट्रेप दल में उप पुलिस अधीक्षक नीतू त्रिपाठी, टीएलओ निरीक्षक शशि कला मुस्कुले, निरीक्षक जितेंद्र यादव सहित अन्य मौजूद थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak