khabar abhi tak

एक ने हाथ पकड़े, दूसरे ने ताबड़तोड़ चाकू मारे, व्हीकल बाजार में घटना से सनसनी

जबलपुर। रांझी थानान्तर्गत व्हीकल बाजार रामलीला मैदान के पास चाय की दुकान पर उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब दो बदमाशों ने रुपए न देने पर अजय कोल पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसके पैर व जांघ में चोट आई। हमला होते देख दोस्त ने बीच बचाव किया तो उसके साथ मारपीट कर दोनों बदमाश भाग निकले। पुलिस ने घायल अजय कोल को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर प्रकरण दर्ज कर लिया। 

                             पुलिस के अनुसार अजय कोल उम्र 20 वर्ष निवासी व्हीएफजे. गेट नंबर 02 अखाड़ा मोहल्ला रिछाई इंटीरियर का काम करता है। बीती रात अजय अपने दोस्त यश ठाकुर के साथ व्हीकल बाजार सब्जी लेने गया था। वहां पर स्कूल में पढने वाला दोस्त मिला। बहुत दिन बाद मुलाकात होने पर तीनों दोस्त व्हीकल बाजार रामलीला मैदान के सामने चाय पीने पहुंच गए। तीनों दोस्त बातचीत करते हुए चाय पी रहे थे। इस दौरान अंकित रजक व उसका साथी पहुंच गए और शराब पीने के लिए रुपयों की मांग करने लगे। अजय कोल ने यह कहते हुए रुपए देने से मना किया तो उसने सब्जी खरीद ली है। इसी बात पर पियुश शर्मा और अंकित रजक दोनो गालियां देने लगे, उसने गालियां देने से मना किया तो पियुश शर्मा ने उसके दोनो हांथ पकड़ लिये और अंकित रजक चाकू से दनादन वार किए, हमले में अजय कोल के पैर व जांघ में गंभीर चोटें आई। अजय कोल पर हमला होते देख दोस्त यश ने बीच बचाव किया तो अंकित रजक व पियुश शर्मा ने उसके साथ मारपीट कर दी। हमला होते देख बाजार में भीड़ लग गई। इस बीच दोनो बदमाश जान से मारने की धमकी देते भाग  गये। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल अजय को उपचार के लिए भेजकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak