जबलपुर। गौरीघाट के वैशाली हाईट्स में रहने वाली एचडीएफसी बैंक की कर्मचारी के घर में रखी गुल्लक से अज्ञात चोर ने 90 हजार रूपए उड़ा लिए। वारदात के दौरान घर सूना था। वारदात की जानकारी महिला के घर लौटने के बाद पता चली। महिला ने छानबीन कर इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस इस प्रकरण में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात चोर तक पहुंच सके।
ग्वारीघाट पुलिस ने बताया कि वैशाली हाईट्स में रहने वाली मंशा वर्मा ने रविवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एचडीएफसी बैंक में जॉब करती है। 16 अगस्त को सुबह लगभग 10 बजे अपने फ्लेट मेें ताला लगाकर प्लाट देखने तिलवारा साईड गयी थी। शाम लगभग 7 बजे अपने साथी रिषभ गौर के साथ अपने फ्लेट पर वापस आयी। फ््लेट का ताला खोलकर अंदर जाकर देखा। फ्लेट के हाल में लकड़ी का टेबल के उपर रखा गुलदस्ता नीचे गिरा हुआ था। अंदर बेडरूम में जाकर देखा, रूम में रखी आलमारी के पल्ले खुले थे। आलमारी में रखा लकड़ी का गुल्लक का ढक्कन खुला था। गुल्लक में रखे नगदी लगभग 90 हजार रूपये नहीं थे। कोई अज्ञात चोर सम्भवतः उसके घर के पीछे से बालकनी से अंदर घुसकर चोरी कर ले गया है।
इसी तरह अन्य प्रकरण में सुहागी निवासी जमना अहिरवार ने लिखित शिकायत की है कि उसने ई-रिक्शा फायनेंस कराया था। जिसका रजिस्टेªशन नम्बर प्राप्त नही हुआ है। 14 अगस्त की रात अज्ञात चोर ई-रिक्शा की बैटरी एवं स्टेपनी चोरी कर ले गया है।
