khabar abhi tak

डिजिटल अरेस्ट : टीसी की बीवी को दी साड़ी की लालच और हड़पे 97 हजार


जबलपुर।
साइबर ठगों ने पश्चिम मध्य रेलवे में पदस्थ एक टीसी की बीवी को सस्ती साड़ी की लालच देकर उससे 97 हजार रूपए हड़प लिए। डिजिटल अरेस्ट की शिकार इस महिला ने मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस संबंधित मामले में साइबर सेल की मदद से छानबीन कर रही है।

सिविल लाईन पुलिस के मुताबिक समीक्षा टाउन निवासी दीप्ति सिसोदिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति रेल्वे में टीसी हैं। 26 जून को अपने मोबाइल नम्बर से इंस्टाग्राम चला रही थी। तभी मोबाइल स्क्रोल करने पर साड़ियों का एड चल रहा था, जिसमें उसने 2 साड़ियां कुल कीमती 700 रूपये की उसने आर्डर करने के लिये दिये। लिंक फेसबुक इंडिया आनलाईन प्राईवट लिमिटेड पर जाकर आर्डर किया। पेमेंट उसने फोन पे के माध्यम से किया था। 27 जून को उसे व्हाटसएप पर मोबाइल नम्बर से वाईस कॉल आया। उससे कहा गया कि आपने 700 की 2 साड़ियां आर्डर किया है। प्राप्त करने के लिये आपको 800 रूपये की डिलवेरी चार्ज देना पड़ेगा। उसने कहा आर्डर करते समय डिलेवरी चार्ज फ्री था, इसलिये उसने आर्डर किया था। आप आर्डर केंसल करके पैसे रिफंड कर दीजिये। साड़ियां नहीं चाहिये तो उन्होंने कहा कि आपको 700 रूपये रिफंड लेने के लिये 700 रूपये और हमें भेजने पड़ेगें तो उसने फोन के माध्यम से उनके द्वारा भेजे गये क्यूआर कोड पर स्केन करके 700 रूपये भेज दिये थे। उसके बाद उक्त मोबाइल धारक द्वारा पुनः उससे 2 हजार रूपये की मांग की गई, जो उसने पुनः 2 हजार रूपये आनलाईन भेज दिये। इस प्रकार 26 जून से 4 जुलाई तक कुल 11 बार अलग अलग क्यूआर कोड पर उससे पैसे रिफंड करने का प्रलोभन देकर ट्रांजेक्शन कराये गये थे। मोबाइल नम्बर धारक द्वारा उससे साड़ी लेने के लिये गये पेमेंट 700 रूपये को वापस करने का प्रलोभन देकर कुल 97 हजार 400 रूपये धोखाधड़ी कर हड़प लिये।  

इसी तरह कोतवाली में सोमवर को निवाड़गंज निवासी राहुल जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी कपड़े की दुकान निवाड़गंज में है। 7 अगस्त को दोपहर 2-35 बजे उसके मोबाइल में यूपीआई से उसके खाता में आईडीबीआई बैंक राइट टाउन ब्रांच के माध्यम से किसी अज्ञात व्यक्ति हीरालाल यादव से उसके खाते में 31 हजार रूपये आये। खाते में 2 हजार रूपये पहले से थे। 7 मिनिट बाद 33 हजार रूपये उसके बैंक अकाउण्ट से आटोमेटिक ट्रांसफर हो गये। अज्ञात व्यक्ति द्वारा मल्ला राजेश के नाम पर चला गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak