khabar abhi tak

दोस्त के साथ डुमना से लौट रही युवतियों पर हमला, सड़क पर बाल पकड़कर घसीटा,



जबलपुर। जबलपुर में डुमना से अपने दोस्त के साथ लौट रही दो युवतियों को  दो युवक व एक युवती ने रास्ता रोककर रुपयों की मांग की। रुपया न देने पर दोनों युवतियों को बीच सड़क पर बाल पकड़कर घसीटते हुए मारपीट की। यहां तक कि एक युवती पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवती के सिर व हाथ में चोट आई। घायल युवतियों ने आज थाना पहुंचकर घमापुर थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

                                     पुलिस के अनुसार विदांशी खरे उम्र 23 वर्ष निवासी पीरजी का बगीचा सदर केण्ट ने शाम 5.30 बजे के लगभग अपनी सहेली करुणा व दोस्त के साथ एक्सिस गाड़ी से डुमना घूमकर घर के लिए निकली। जब वे नेहरा कंपनी के समीप मंदिर के सामने से गुजर रही थी। इस दौरान विवेक खरे व दीपा कोरी पीछा करते हुए आए और रोककर शराब पीने के लिए रुपयों की मांग करने लगे। विदांशी ने रुपए देने से मना किया तो विवेक ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। वहीं दीपा ने बाल पकड़कर गिरा दिया और घसीटते हुए बुरी तरह मारा, विदांशी के साथ बीच सड़क पर मारपीट होते देख सहेली करूणा ने बीच बचाव किया तो विवेक का दोस्त विकास आया और करुणा पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे करुणा के कोहनी व सिर में चोट आई, यहां तक कि एक और युवती रिया भी आ गई उसने भी करुणा को बुरी तरह पीटा। सरेराह मारपीट व हमला होते देख राह चलते लोग रुक गए, जिन्हे देख चारों हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। हमले व मारपीट में घायल युवतियां व उनका दोस्त  डर के कारण सीधे घर पहुंच गए। आज विदांशी खरे ने घमापुर थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने  धारा 296(ए), 115(2), 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर  जांच शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak