khabar abhi tak

खून से लथपथ लडख़ड़ाते हुए थाना पहुंचे सगे भाई, बदमाशों ने कांचघर क्षेत्र में किया चाकुओं से हमला

जबलपुर। मयूर कला मंदिर क ांचघर क्षेत्र में विकास शर्मा व उसके भाई आशु पर बाइक से आए बदमाशों ने ठीक से बाइक चलाने का कहते हुए चाकुओं से हमला कर दिया। अचानक किए गए हमले में आशु के सिर व विकास के हाथ, पैर व पीठ में गंभीर चोटें आई। हमला होते देख क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। वहीं हमले में घायल दोनों भाई खून से लथपथ हालत में थाना पहुंचे, जिन्हे देख पुलिस कर्मी भी स्तब्ध रह गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर आशु की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। 

                               पुलिस के अनुसार मयूर कलां मंदिर के समीप रहने वाले विकास शर्मा व उनके भाई आशु की मोटर साइकल रिपेयरिंग की दुकान है। दोनों भाई बीती रात दस बजे के लगभग दुकान बंद कर बाइक से घर जाने के लिए निकले। जब वे चुंगी नाका मोड पर पहुंचे, तभी दुर्गा मंदिर की ओर से प्रथम व प्रवेश मोटर  सायकल लहराते हुये आए। जिन्हे देख विकास ने ठीक से गाड़ी चलाने का कहा, जिसपर दोनों बदमाश भड़क गए और मोटरसाइकल खड़ी कर आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर प्रथम ने हत्या की नियत से आशु पर हमला कर दिया, जिससे आशु के सिर में तीन चार जगह चोट आई। भाई आशु पर हमला होते देख विकास ने बीच बचाव किया तो उसपर भी हमला कर दिया। यहां तक कि हमलावरों ने मोबाइल से फोन कर अपने साथियों को भी बुला लिया, जिन्होने मौके पर पहुंचते ही दोनों भाईयों के साथ मारपीट की। सरेराह हमला होते देख राह चलते लोगों सहित आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। इस बीच हमलावर धमकियां देते हुए मौके से भाग निकले। खून से लथपथ दोनों भाई लडख़ड़ाते हुए थाना पहुंचे, जहां पर पुलिस कर्मियों ने देखा तो स्तब्ध रह गए। घायलों को पुलिस को हमले की जानकारी दी, वहीं पुलिस कर्मियों ने अधिकारियों को खबर देते हुए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर आशु की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने हमले के आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी। पुलिस की टीमें आरोपियों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत व्याप्त रही। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak