khabar abhi tak

आगासोद में तीसरी लाइन के चलते 25 सितंबर से श्रीधाम एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें प्रभावित

जबलपुर. उत्तर-मध्य रेलवे के झांसी मंडल अंतर्गत आगासोद स्टेशन पर बीना-झांसी रेलखंड की तीसरी लाइन से जुड़े यार्ड रिमॉडलिंग का काम शुरू होने जा रहा है। 25 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस काम के कारण जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस कई प्रमुख ट्रेनों के पहिए थम जाएंगे, जबकि कई गाडिय़ों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा।

श्रीधाम एक्सप्रेस 26 सितम्बर से 19 अक्टूबर तक रहेगी कैंसिल

12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन: 26 सितंबर से 14 अक्टूबर तक, 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर: 27 सितंबर से 15 अक्टूबर रद्द।

यह ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

पंजाब मेल (12137), गोवा एक्सप्रेस (12779): 26 सितंबर-14 अक्टूबर, भोपाल-मक्सी-नागदा-मथुरा। मंगला लक्षद्वीप (12617): 25 सितंबर से 3 अक्टूबर, भोपाल-मक्सी-गुना-ग्वालियर। तमिलनाडु एक्सप्रेस (12621): 26 सितंबर से 14 अक्टूबर, भोपाल-मक्सी-गुना-ग्वालियर। मालवा एक्सप्रेस (12919): 27 सितंबर से 15 अक्टूबर, मक्सी-रतलाम-गुना-ग्वालियर। तमिलनाडु एक्स.(12622): 2-14 अक्टूबर, ग्वालियर-गुना-मक्सी-भोपाल

शताब्दी: 15 अक्टूबर को दिल्ली से चलकर ललितपुर में समाप्त होगी, जबकि शताब्दी: 15 अक्टूबर को ललितपुर से दिल्ली के लिए चलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak