khabar abhi tak

संविदा नियमितीकरण और आउटसोर्स आरक्षण के लिए उठी बुलंद आवाज

 


जबलपुर। मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के रामपुर स्थित प्रांतीय कार्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर महामंत्री राकेश डीपी पाठक, दिनेश दुबे, केदारनाथ अग्निहोत्री, राजेश मिश्रा, सुधीर मिश्रा, अनूप वर्मा, मोहित पटेल और योगेश पटेल ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सहित संगठन के संस्थापक महामंत्री दिवंगत डी पी पाठक और वरिष्ठ साथियों के योगदान को नमन किया गया। प्रदेश स्तर पर 15 वर्षों बाद पूर्ण सक्रिय हुए इस संगठन के बैनर तले सभी वक्ताओं ने बिजली कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सदस्यता बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया। पूरे राज्य के क्षेत्रीय कार्यालयों में भी ध्वजारोहण संपन्न हुआ।

​संविदा कर्मियों को बिना शर्त नियमित किया जाए

​संगठन ने बिजली कंपनियों में नई भर्ती, कैशलेस बीमा, 20 वर्षों बाद फ्रिंज बेनिफिट लागू होने तथा लाइन परिचारकों की सेवानिवृत्ति आयु 55 से बढ़ाकर 62 वर्ष किए जाने पर आभार जताया। साथ ही मांग रखी कि 15 वर्षों से सेवारत संविदा कर्मियों को बिना शर्त नियमित किया जाए और भर्ती परीक्षा में न्यूनतम अर्हता अंक 80 से घटाकर 50 किए जाएं। इसके अलावा 15 वर्षों से कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को 50 प्रतिशत आरक्षण देने, वर्ष 2012 से पूर्व दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने तथा वेतन विसंगति दूर करने की मांग उठाई। राज्य पुनर्गठन की धारा 49 (6) समाप्त होने पर उन्होंने नियमित कर्मियों के महंगाई भत्ते के साथ पेंशनर्स को महंगाई राहत तुरंत देने पर जोर दिया।

​बिजली कर्मचारी संगठन से जुड़कर आवाज उठाएं

​अध्यक्षता करते हुए दिनेश दुबे ने संगठन के ऐतिहासिक संघर्षों की जानकारी देते हुए कर्मचारियों से एकजुट होने का आह्वान किया। केदारनाथ अग्निहोत्री, राजेश मिश्रा और योगेश पटेल ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर युवाओं और कर्मचारियों को जोड़ने की बात कही। कार्यक्रम में आभार मोहित पटेल ने व्यक्त किया। इस दौरान दीपक मेमने, रणजीत सेन, ए के अग्रवाल, राजेश मुंडे, सुरेश पाठक, यशवंत भांगरे, शिखा पटेल, श्यामा अरमान, रीतू लोधी, पवन गौंड, हेमंत चौहान, महेश कांत, संतोष कुमार, शिवकुमार विश्वकर्मा, सुरेश कुमार दुबे, सचिन दुबे, एस के तिवारी, शंकर लाल सिंगोरे, मार्कंडेय विश्वकर्मा, प्रवीन अंशोरिया, दीपक कश्यप, अर्जुन लोधी, संजय वर्मा, दिलीप यादव, अतुल विश्वकर्मा, दीपक पवार और रमेश कुशवाहा उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak