khabar abhi tak

एमपी के रीवा में दर्दनाक हादसा : स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद गड्ढे में गिरे दो बच्चे, दोनों की मौत

रीवा. एमपी के रीवा के गढ़ थाना क्षेत्र में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ के खेल मैदान में बनी बाबली में दो बच्चे डूब गए। जिसमें दोनों बच्चों की मौत हो गई। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के बाद पैर फिसलने से शिव पाठक और सुभाष सोनी पानी में जा गिरे। शिव की मौत कुछ देर बाद ही हो गई थी। जबकि शाम तक सुभाष की भी मौत हो गई।

घटना शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। दोनों बच्चे स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कूल आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों खेल मैदान की तरफ चले गए। इसी दौरान मैदान में बनी पानी से भरी गहरी बबली के पास पहुंचे, जहां हादसा हो गया।

ग्रामीणों ने बाहर निकाला, हालत नाजुक

बच्चों के पानी में गिरने की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर दोनों का इलाज कर रहे थे। इलाज को दौरान ही दोनों की मौत हो गई।

घटनास्थल पर चेतावनी के इंतजाम नहीं थे

जानकारी के मुताबिक, शिव पाठक पतंजलि पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ता था जबकि सुभाष सोनी बाल भारती विद्यालय में पढ़ाई कर रहा था। दोनों स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विद्यालय परिसर पहुंचे थे। हादसे के बाद विद्यालय के खेल मैदान की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।  मैदान में गहरी बबली में पानी भरा होने के बावजूद उसके आसपास सुरक्षा या चेतावनी के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की बात सामने आ रही है। पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak