जबलपुर। ऑनलाइन धोखाधड़ी में रोजाना नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। ऐसे मामलों में न तो लोग जागरूक हो पा रहे हैं और न ही पुलिस कुछ पा रही है। इससे लोगों के खाते खाली हो रहे हैं। ऐसे ही तीन मामले सामने आए हैं, जिसमें अज्ञात लोगों ने साइबर ठगी करते हुए उनके खातों से पैसे आहरित कर लिए। धोखाधड़ी होने का पता चलते ही इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
रांझी
रांझी के कौशल्या बाटिका अपार्टमेंट में रहने वाले राजेश कुमार सिंह्र 66 ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 अगस्त को शाम लगभग 4 बजे वह अपने घर रांझी में था। उसे अज्ञात मोबाइल धारक ने कॉल कर बताया कि आपकी सीनियर सिटीजन कार्ड अप्रूव हो गया है। व्हाटसएप पर फार्म भेजा है, जिसे आपको डाउनलोड करके भरना है। उसने व्हाटसएप पर फार्म डाउनलोड कर फार्म भरने लगा। इसमें लास्ट पेमेंट का आप्सन आया तो उसने कहा कि सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने में पैसा नहीं लगता है। इससे पैसा कट जायेगा तो उक्त व्यक्ति ने कहा कि आपका पैसा नहीं कटेगा। आप अपना पिन नम्बर डालिये, जिससे वैरीफाई हो जायेगा। जैसे ही उसने अपना पिन नम्बर डाला, उसके पीएनबी के खाता से 49 हजार 484 रूपये कट गये।
खितौला
झिंगरई खितौला निवासी विनय कुमार ने लिखित शिकायत की है कि वह 26-27 जुलाई को ऑनलाइन बच्चों के लिये खिलौने वाली कार खरीद रहा था। इसके लिये उसने इंस्टाग्राम आईडी पर सर्च किया था। सर्च करने पर सामने वाले व्यक्ति ने अपना व्हाटसएप नम्बर पर उसे खिलौनी वाली गाड़ियांे के फोटो भेजे थे। उसके द्वारा खिलौने वाली गाड़ी बुक करने के लिये उक्त व्यक्ति ने उससे 2500 रूपये मांगे थे। जिसे उसने फोन पे के माध्यम से 2 बार में 2500 रूपये आनलाईन किये थे। अज्ञात व्यक्ति उससे लगातार झूठ बोलता रहा कि उसके पैसे फस गये हैं। खाते में नहीं पहंुचे हैं। उसने 27 जुलाई को 5150 रूपये मोबाइल नम्बर पर किये। इसी नम्बर पर इसके अलावा 5100 रूपये, 50 रूपये, 50 रूपये, 9160 रूपये अंतरित किये गये। उसे उस समय समझ नहीं आया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुयी है। अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ धोखाधड़ी कर उसे गलत पहचान बताकर या दिखाकर धोखे में डालकर छलपूर्वक उसके 34 हजार 116 रूपये हड़प लिये हैं।
गोरखपुर
कटंगा निवासी सोनम मालवीय ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि उसका मोबाइल नम्बर उसके एसबीआई बैंक शाखा कटंगा से लिंक है। 12 अगस्त को फ्लििपकार्ट से उसके रिफंड के कुछ पैसे आने थे। लगभग 12 बजे उसके मोबाइल नम्बर पर अज्ञात ने फोन किया। उसने बात की फिर उक्त व्यक्ति ने व्हाटसएप् काल किया, जिसने कहा कि आपके पैसे व्हाटसएप से पेटीएम में डाल देता हूं। ऐसा करके उसने मोबाइल हैक करके उसके खाते से 94 हजार 996 रूपये उसके खाते से निकाल लिया।