khabar abhi tak

एमपी बोर्ड का बड़ा फैसला: माता-पिता को खो चुके बच्चों को मिलेगी शत-प्रतिशत फीस छूट


जबलपुर
। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे अनाथ छात्र-छात्राओं के हित में बड़ा निर्णय लिया है। मण्डल सचिव बुद्धेश कुमार वैद्य द्वारा जारी आदेश के अनुसार हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी और अन्य बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले ऐसे सभी विद्यार्थियों का संपूर्ण परीक्षा एवं नामांकन शुल्क माफ कर दिया गया है, जिनके माता-पिता दोनों का निधन हो चुका है। रिश्तेदारों के आश्रय में अथवा शासन द्वारा मान्यता प्राप्त अनाथालयों में रहकर पढ़ाई करने वाले बच्चों को पैसों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित होने से बचाने के लिए यह पहल की गई है। यह सुविधा आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 की परीक्षाओं से प्रभावी होगी। शुल्क छूट का लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरते समय माता-पिता दोनों का मृत्यु प्रमाण पत्र अथवा अधिकृत संस्था द्वारा जारी वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak