khabar abhi tak

मौसम विभाग ने जबलपुर, रीवा व शहडोल संभाग में अगले 3 दिन भारी बारिश का जारी किया एलर्ट

भोपाल. मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में लो प्रेशर एरिया और मानसून टर्फ की वजह से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हुआ है। इस वजह से जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में अगले 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है.

रविवार को जबलपुर, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली के साथ रायसेन और नर्मदापुरम में भी तेज बारिश होगी। मौसम केंद्र की माने तो अगले 24 घंटे के दौरान इन जिलों में 4 इंच या इससे ज्यादा पानी गिर सकता है।

वहीं, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सतना, मैहर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश जारी रहेगी।

प्रदेश में अब तक 21.4 इंच बारिश हुई

मौसम केंद्र की माने तो प्रदेश में अब तक 544.4 मिमी यानी, 21.4 इंच बारिश हो चुकी है। हालांकि, यह अब तक की सामान्य बारिश 24.4 इंच (618.8 मिमी) की तुलना में 3 इंच कम है। वहीं, ओवरऑल 12 प्रतिशत कम पानी गिरा है। पूर्वी हिस्से में 18 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में औसत से 6त्न बारिश कम हुई है।

43 जिलों में कम बारिश

प्रदेश के पूर्वी हिस्से- जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में 19त्न तक कम बारिश हुई है। बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया में 2त्न से 54त्न तक कम बारिश हुई है। वहीं, पश्चिमी हिस्से के आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में औसत से 1त्न से 48त्न कम पानी गिरा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak