इस संबंध में रांझी थानाप्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि स्कू ल आने वाली लड़कियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की टीम लगातार भ्रमण कर रही है। यहां तक कि कोई भी युवक संदिग्ध हालत में मिलता है पकड़कर समझाइश दे रही है। इसके बाद भी नहीं माने तो कानूनी कार्यवाही की जा रही है। आज भी पुलिस क्षेत्र के स्कूलों के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे युवकों को खदेड़ रही थी। इस दौरान पुलिस को एक नाबालिग संदिग्ध हालत में घूमते नजर आया, जिसे पकड़कर तलाशी ली गई तो उसके पास से चाइना चाकू मिला। नाबालिग के पास से चाकू मिलने से पुलिस कर्मी भी स्तब्ध रह गए। पुलिस ने चाकू जब्त कर नाबालिग को थाना लाया गया। जहां पर कार्यवाही करते हुए उसके परिजनों का खबर दी गई।
Tags
jabalpur