khabar abhi tak

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 : सामने आए 5,000 करोड़ से अधिक के व्यापारिक अवसर


जबलपुर।
भारत मंडपम, नई दिल्ली में कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एवं इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में 5 हजार करोड़ से अधिक के व्यापारिक अवसर सामने आए। महोत्सव में 23 देशों के 347 विदेशी प्रतिनिधियों की भागीदारी रही। इसके अलावा 20 से अधिक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय ब्रांड प्रतिनिधियों एवं वैश्विक बाइंग हाउसेज़ ने भारतीय प्रदर्शकों के साथ व्यापारिक संभावनाओं पर चर्चा की।

भारतीय व्यापार महोत्सव की सफलता पर कैट मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने कहा कि यह आयोजन भारतीय व्यापार और उद्योग की बढ़ती ताकत का शानदार प्रदर्शन है। प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र पचौरी ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव ने यह साबित किया है कि भारतीय व्यापारी और निर्माता विश्वस्तरीय उत्पाद एवं सेवाएं देने की क्षमता रखते हैं। प्रदेश संरक्षक संदेश जैन ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के विज़न को भारतीय व्यापार महोत्सव ने प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया है।

कैट संभाग अध्यक्ष दीपक सेठी ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव की ऐतिहासिक सफलता पूरे व्यापारी समाज के लिए गर्व का विषय है। इस आयोजन से जबलपुर सहित मध्यप्रदेश के व्यापारियों को भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापार के नए अवसरों से जुड़ने की प्रेरणा मिली है। प्रदेश मंत्री रोहित खटवानी ने कहा कि व्यापारियों, निर्माताओं, स्टार्टअप्स, निवेशकों और विदेशी प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने वाला यह आयोजन भारतीय व्यापार के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। जबलपुर जिला अध्यक्ष राजीव बड़ेरिया ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव की सफलता से यह स्पष्ट है कि देश का व्यापारी वर्ग अब केवल घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रहना चाहता बल्कि वैश्विक बाजार में भी अपनी मजबूत पहचान बनाने के लिए तैयार है। सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजा सराफ ने बताया कि भारतीय व्यापारी महोत्सव मेले में जाकर देखा कि पूरे हिंदुस्तान भर के सभी स्वदेशी व्यापारी अपना व्यापार बढ़ाने के उद्देश्य बढ़.चढ़कर हिस्सा लिया। कैट राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर महिला विंग सीमा सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव में महिलाओं, उद्यमियों और छोटे व्यवसायों के लिए भी नए अवसरों की संभावनाएं सामने आई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak