khabar abhi tak

शक्ति भवन में एमपी ट्रांसको की महिला कार्मिकों ने वंदे मातरम् से बांधा समां

जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) की महिला  कार्मिकों की टीम ने शक्ति भवन, भोपाल में आयोजित विद्युत कंपनियों के मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की सुमधुर और गरिमामय प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। उत्कृष्ट गायन शैली और अनुशासित प्रस्तुति के कारण एमपी ट्रांसको की टीम को इस समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।

कार्यपालन अभियंता श्रीमती क्षमा शुक्ला, श्रीमती अमृता शिवहरे, श्रीमती अदिति धुर्वे, आईटी सेल की प्रोग्रामर श्रीमती कल्पना धुर्वे परस्ते तथा श्रीमती नीलम कुमरे की टीम ने राष्ट्रीय गीत का प्रभावशाली गायन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा सचिव श्री विशेष गढ़पाले, मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री अजय गुप्ता, मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मंजीत सिंह, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी सहित उपस्थित  अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अतिथियों ने प्रस्तुति की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि एमपी ट्रांसको पिछले छह वर्षों से अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रमों, बैठकों एवं समारोहों की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के संपूर्ण गायन तथा समापन राष्ट्रगान जन गण मन के सामूहिक गायन से करता आ रहा है। कंपनी की यह परंपरा अब अन्य विद्युत कंपनियों के लिए भी प्रेरणा का माध्यम बन रही है। शक्ति भवन में आयोजित मुख्य समारोह में एमपी ट्रांसको की महिला टीम की प्रस्तुति को इसी परंपरा के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है। एमपी ट्रांसको प्रबंधन ने महिला कार्मिकों की इस उपलब्धि को कंपनी के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए टीम की सभी सदस्याओं को बधाई दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak