जबलपुर। खमरिया क्षेत्र में पुलिस ने दो तस्करों को उस वक्त पीछा करते हुए पकड़ा है, जब वे गांजा की खेप लेकर शहर की ओर आ रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 लाख 38 हजार रुपए कीमत का 12 किलो 766 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उक्त गांजा कहां से ला रहे थे, किसे सप्लाई करना था।
पुलिस के अनुसार खमरिया पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी, इस दौरान दो युवक काले रंग की स्कूटी से आते देख पुलिस ने हाथ देकर रोका, जिसपर दोनों युवक स्कूटी मोड़कर भाग निकले। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा किया तो एक्सिस छोड़कर भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों को पकड़ लिया। जिन्होने पूछताछ में अपना नाम शिवम केशरवानी उम्र 32 वर्ष निवासी रानीताल लिंक रोड गढ़ा फाटक लार्डगंज व हर्षित केशरवानी उम्र 31 वर्ष निवासी नारियल गली नारियल मंडी बड़ा फुहारा लार्डगंज बताया, स्कूटी के पैरदान में रखे बैग की तलाशी ली गई तो उसमें करीब 12 किलो 766 ग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत 6 लाख 38 हजार रुपए बताई गई। आरोपियों को पकडऩे में क्राइम ब्रांच डीएसपी शैलेष मिश्रा एवं थाना प्रभारी खमरिया राजकुमार खटीक, एएसआई संतोष पाण्डे, गोपाल सिंह, अनिल पाण्डे, प्रधान आरक्षक राजेश पाण्डे, आरक्षक जावेद अहमद, इंद्रजीत यादव, संतोष शाह, आशुतोष बघेल तथा सायबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह मरावी, प्रधान आरक्षक अमित पटेल, आरक्षक रीतेश मेश्राम, तथा थाना खमरिया के एसआई अमन नायक, एएसआई वैजन्ती ठाकुर, प्रधान आरक्षक राजेश यादव, रवि कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
Tags
jabalpur