khabar abhi tak

' छोटू चौबे ' का खास गुर्गा ' शेख आदिल ' गिरफ्तार, गैंगस्टर के पिता ' शेखर चौबे ' कटवा रहे थे फरारी, देखें वीडियो




जबलपुर।
गैंगस्टर छोटू चौबे का खास गुर्गे शेख आदिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैै। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल सहित अन्य रिवाल्वर, कट्टे, कारतूस जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक ईनामी बदमाश शेख को गैंगस्टर के पिता फरारी कटवा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

क्राईम ब्रांच के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी ईनामी आरोपी शेख आदिल भूलन बस्ती में एक कोने वाले मकान में फरारी काट रहा था। क्राईम ब्रांच की टीमों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी। भूलन बस्ती में मुखबिर के द्वारा बताये मकान की घेराबंदी कर शेख आदिल को पकड़ा। मौके पर शेख की कमर में एक देशी पिस्टल जिसकी मैगजीन में 4 कारतूस लोड थे, खोसे मिला। आरोपी शेख आदिल से सघन पूछताछ करने पर उक्त मकान में उसे छोटू चौबे के पिता शेखर चौबे ने फरारी काटने के लिये रूकवाया था। घर भी उनका होना बताते हुये उनके संरक्षण में फरारी काटना बताया। हथियारों के संबंध में पूछताछ करने पर घर में छोटू उर्फ सुयश चौबे एवं बाबू सिंधी द्वारा मकान में और भी हथियार , कारतूस बिक्री हेतु रखना तथा उपरोक्त पिस्टल बेचने हेतु देना बताया। बाबू सिंधी ने 12 बोर, 315 बोरी एवं अन्य कट्टे बेचने के लिये देना एवं बिक्री का पैसा बाबू सिंधी को वापस देना तथा छोटू चौबे के कहने पर अनिराज नायडू की हत्या करना एवं छोटू चौबे के कहने पर रतन यादव पर गोली चलाने वाले लड़कों को हथियार व कारतूस बेचना व घटना में शामिल होना स्वीकार किया। तलाशी में शेख आदिल की निशादेही पर देशी 2 पिस्टल मय मैगजीन, 1  रिवाल्वर, 1 बारह बोर का  कट्टा, 1 नग 315 बोर का  कट्टा, 1 नग जंग लगा हुआ  कट्टा, 2 नग एयर गन, 1 तलवार, 1 बका, 1 चाकू, 9 नग खाली मैगजीन, 50 कारतूस, तथा 68 नग फायर किये हुये कारतूस सहित आरोपी शेख आदिल के नाम का 1 पासपोर्ट, विभिन्न कम्पनियों के 23 नग मोबाइल रखे मिले। पुलिस ने बताया कि पकडा गया आरोपी शेख आदिल, छोटू चौबे गैंग का सकिय सदस्य है। आरोपी शेख आदिल का साथी संगठित अपराधों का सरगना कुख्यात बदमाश छोटू चौबे उर्फ सुयश चौबे आपराधिक प्रवृत्ति का युवक है जिसकी आपराधिक गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुये 2 माह पूर्व छोटू चौबे को एनएसए मे गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल जबलपुर मे निरूद्ध कराया गया है।  


घर के लाफ्ट मंें छिपाए थे हथियार

क्राइम ब्रांच और पुलिस की दबिश के दौरान शेख आदिल के गिरफ्त में आने के बाद आरोपी के घर की तलाशी ली, जिसमें घर के लाफ्ट पर हथियारों का जखीरा मिला। आरोपी ने लाफ्ट पर चढ़कर खुद हथियार निकालकर पुलिस को दिए। इसका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें लाफ्ट पर चढ़कर हथियार निकालने के बाद आरोपी नीचे उतर रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak