khabar abhi tak

खेल दिवस पर जबलपुर में हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को नमन



जबलपुर।  एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद ने आज मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती मनाई। मशाल परिसर में 2024 में स्थापित ध्यानचंद की प्रदेश की पहली प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में फिरोज कुमार मेश्राम, नितिन खत्री, एमसी बालोदी, अनिल अलंग, पंकज स्वामी, संजय आनंद, क्रिस्टोफर नरोन्हा, सुमंत मिश्रा, सुनील सिंह, संजय केने, नीरज दुबे, महेंद्र सोनी, रावेन्द्र वर्मा, शेख गुलाम, संतोष द्विवेदी, संजय सिंह, अशोक चौहान, रवीन्द्र अवस्थी, सूर्यभान वर्मा, संजय पोल, सुरेन्द्र इंगले, रोहित कुशवाहा, जुक्त बहादुर, राकेश स्वामी, घनश्याम रान, आरडी प्रजापति, एसके शाह, माधुरी तिवारी, प्रतिभा पटेल, अनीता तिवारी और वैशाली सिंह मौजूद रहे।

​फिटनेस के लिए 30 मिनट मैदान में बिताएं

​श्री मेश्राम ने विद्युत कर्मियों से फिट इंडिया अभियान के तहत रोज एक घंटा मैदान में बिताने को कहा। उन्होंने अपील की कि हर कर्मचारी साल में एक खेल से जुड़े और 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि को प्राथमिकता दे।

​ध्यानचंद का जबलपुर शहर से गहरा नाता रहा:स्वामी

​पंकज स्वामी ने बताया कि ध्यानचंद 4 वर्ष की उम्र में जबलपुर आए थे। छोटे भाई रूप सिंह का जन्म 1908 में यहीं हुआ। बहन सुरजा देवी का विवाह 1940 में राइट टाउन के किशोर सिंह चौहान से हुआ। ध्यानचंद आखिरी बार 1975 में विद्युत नियंत्रण मण्डल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने आए थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak