जबलपुर। अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसते ही एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां करिया पाथर में रहने वाले दो युवकों के घर में शराब की बड़ी खेप मिली। युवक घर के अंदर ट्राली बैग में शराब की बोतलें भरे हुए थे, जो मौका मिलने पर चोरी-छिपे शराब बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शराब की बोतलें और सप्लाई में प्रयुक्त किए जाने वाले वाहन जब्त किए हैं।
घमापुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि करिया पाथर मरघटाई रोड न्यू बिल्डिग के प्रथम मंजिल मे रहने वाले दीपक कोरी के घर मे आयुष चौधरी अवैध शराब बिक्री हेतु रखा है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना घमापुर की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी। घर के कमरे में 2 व्यक्ति दिखे, जो पुलिस को आता देख भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ पर दोनों ने अपने नाम दीपक कोरी और आयुष चौधरी बताया। तलाशी लेने पर रूम के अंदर एक ट्राली बैग में 50 बॉटल देशी शराब, 47 पाव देशी शराब, 18 बॉटल रॉयल चौलेंजर, 8 बॉटल मैजिक मूमेंट, 20 बॉटल एमडी रम, 4 बॉटल बकार्डी लेमन, 5 बॉटल एमडी व्हीस्की तथा 4 कार्टून में 200 पाव देशी शराब के रखे मिले।
पूछताछ करने पर दीपक कोरी के द्वारा उक्त शराब आयुष चौधरी के द्वारा उसके घर मे लाकर रखना बताया। आयुष चौधरी ने पूछताछ करने पर कार एवं स्कूटर से उक्त शराब लाकर रखना स्वीकार करते हुये बताया कि नयन रजक निवासी बडा फुहारा, जो कि शराब बेचने का काम करता है। साहिल यादव एवं गौरव जायसवाल के माध्यम से सरकारी शराब को अलग अलग लोगों के माध्यम से बिकवाते हैं। वे लोग शराब दिलवाते है। उक्त शराब जो मिली है उसे कार एमपी 20 जेड एस 6533 एवं ओला स्कूटर एमपी 20 जेडएल 6393 से लेकर आया था।
