khabar abhi tak

पाटन बायपास की सर्विस रोड पर मोटर सायकिल लूट


जबलपुर।
पाटन-कटंगी बायपास की सर्विस रोड पर बुधवार की रात मोटरसाइकिल लूट की वारदात सामने आई है। निजी दुकान में काम करने वाला युवक काम के बाद घर लौट रहा था, जहां अन्य बाइक में सवार तीन युवकों ने मारपीट कर युवक से उसकी मोटरसाइकिल लूट ली। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरापी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि मंगेला गांव में रहने वाले अभिलाष चक्रवर्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह परसराम स्टील की दुकान पाटन रोड में काम करता है। 19 अगस्त को काम करके अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एक्स ई 8443 से अपने घर जा रहा था। शाम लगभग 7-30 बजे पाटन वायपास से कटंगी वायपास की ओर जाने वाली सर्विस रोड, जहां पर ब्रिज खत्म होता है, रूककर गुटखा खाने लगा। तभी 1 मोटर सायकल में 3 लड़के पीछे से आये। तीनों उसके साथ झूमाझपटी कर उसकी गर्दन पकड़ने लगे। एक लड़का उसका मोबाइल छुड़ाने लगा तो वह उन्हें धक्का देकर डर के कारण दूर चला गया। एक लड़का उसकी मोटर सायकल जिसमें चाबी लगी थी। मोटर सायकल से तथा दोनों लड़के भी आये हुयी मोटर सायकल से कटंगी वायपास चरफ भाग गये। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak