khabar abhi tak

' पिता को मार दूंगा, मां पर तेजाब फेंक दूंगा...' डरा-धमकाकर युवती से हड़प लिए जेवर


जबलपुर।
संजीवनीनगर में रहने वाली एक युवती की सहेली के भाई ने डरा-धमकाकर जेवर हड़प लिए। युवक ने युवती को धमकी दी थी कि पिता को मार देगा और उसकी मां के चेहरे पर तेजाब फेंक देगा। डरी-सहमी युवती ने घर में रखे जेवर आरोपी युवक को लाकर सौंप दिए थे। 

संजीवनीनगर पुलिस ने बताया कि देवरी, मझौली निवासी मोहित तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नगर निगम में प्राईवेट काम करता है। 9 अगस्त को दादी का स्वर्गवास होने से परिवार सहित गांव गया था। वहां से वापस आने पर सूतक होने से घर की आलमारी नहीं खोलकर देखे थे। 18 अगस्त को पत्नी श्रृद्धा ने आलमारी खोलकर देखी आलमारी में रखे जेवर सोने का 1 हार, 1 जोड़ी झाला, 1 जोड़ी टाप्स, 1 जोड़ी झुमकी, 2 अंगूठी, गायब थीं। पत्नी ने उसे बताया तो उसने बेटी से पूछा, जो काफी देर बाद बतायी कि अक्षत नामदेव लाल मैदान के पास रहता है, जिसकी बहन उसकी सहेली है। उसके साथ कोचिंग में पढ़ाई करती हैं। 10 अगस्त को मोबाइल पर अक्षत नामदेव ने फोन कर कहा कि तुम मेरी बहन के साथ कोचिंग में पढ़ती हो। जो बोल रहा हूं, वैसा करो। तुम्हारे घर में जितना गोल्ड है, लाकर दो। अगर गोल्ड लाकर नहीं दिया तो तुम्हारे पिता, जो मेहता पेट्रोल पम्प के पास पेट्रोल डलवाने आते हैं। मैं भी वहीं कैफे में काम करता हंू। तुम्हारे पिता को देखता रहता हंूं। गोल्ड नहीं दिया तो तुम्हारे पापा को मार दूंगा तथा तुम्हारी मां के चेहरे पर तेजाब डाल दूंगा, की धमकी दिया। डर के कारण घर में नही बतायी थी। 11 अगस्त को शाम लगभग 6 बजे चौबे किराना के पास आलमारी से पूरा गोल्ड एक सोने का हार, 1 जोड़ी झाला, 1 जोड़ी टाप्स, 1 जोड़ी झुमकी, 2 अंगूठी, ले जाकर अक्षत नामदेव को दे दी एवं किसी को नहीं बतायी थी। ऐसा बेटी ने बताया था। अक्षत नामदेव ने उसकी बेटी मृत्यु घोर उपहति कारित करने के भय में डालकर सोने के जेवर लेकर चला गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak